
मुंबई लोकल और मुंबईकरों की ताल पर थिरका रेड एफएम और वेस्टर्न रेलवे का नया गाना ‘लय भारी’
मुंबई लोकल और मुंबईकरों की ताल पर थिरका रेड एफएम और वेस्टर्न रेलवे का नया गाना ‘लय भारी’
रेड एफएम की आरजे मलिश्का मुंबई लोकल के कोलेबरेटिव म्यूजिक वीडियो में नजर आएँगी, जिसका शीर्षक है ‘लय भारी’
मुंबई, 07 फरवरी, 2024: भारत के प्रमुख प्राइवेट रेडियो और एंटरटेनमेंट नेटवर्क, रेड एफएम ने मुंबई की रानी, आरजे मलिश्का के साथ एक विशेष म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए पश्चिम रेलवे के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य मुंबईकरों और पश्चिम रेलवे के बीच के रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाना है। इस म्यूजिक वीडियो का शीर्षक ‘लय भारी’ है, जो मुंबई लोकल, पश्चिम रेलवे के साथ मुंबईकरों के मजबूत और सदैव-निर्भर रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाता है।
रेड एफएम की पहचान समाज के प्रति इसकी जिम्मेदारी से है। ऐसे में, ‘लय भारी’ गाने के माध्यम से इसने एक बार फिर से दिखा दिया है कि यह समाज से जुड़ने में विश्वास रखता है। वीडियो में मुंबई की रानी, आरजे मलिश्का को पश्चिम रेलवे के 5 से अधिक स्टेशंस के लोगों और उनकी वास्तविक स्थितियों को कैप्चर करते हुए दिखाया गया है, जिसमें चर्चगेट में वेस्टर्न रेलवे हेरिटेज गैलरी, मुंबई सेंट्रल में ईएमयू कारशेड, यार्ड और मुंबई सेंट्रल में ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। यह वीडियो एक-दूसरे के साथ साझा की जाने वाली खुशियों, दुःखों और पटरियों पर यात्रा करने वाली कहानियों को उजागर करते हुए, मुंबईकरों और पश्चिम रेलवे के बीच अटूट रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाता है।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, श्री सुमित ठाकुर, चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर, पश्चिम रेलवे, ने कहा, “आरजे मलिश्का की आवाज में ‘बिंदास’ मुंबई भाषा में गाया गया ‘लय भारी’ गीत मुंबईकरों से एक सुखद और सुरक्षित ट्रेन यात्रा के लिए नियमों और विनियमों का पालन करने की अपील करता है। यह गीत मुंबईकरों को विभिन्न सामाजिक संदेश देता है, जैसे- स्टेशंस पर सुरक्षा, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान, चलती ट्रेन में चढ़ें या उतरें नहीं और ट्रेन के पायदान पर यात्रा न करें आदि।”
इस साझेदारी पर अपनी बात रखते हुए, सुश्री निशा नारायणन, सीओओ और डायरेक्टर, रेड एफएम और मैजिक एफएम, ने कहा, “पश्चिम रेलवे के साथ हमारी साझेदारी सिर्फ एक सहयोग से कहीं अधिक है। ‘लय भारी’ की परिभाषा सिर्फ एक गीत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मुंबई और पश्चिम रेलवे के लोगों के बीच एक जीवंत संबंध का उत्सव है। सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध यह ब्रैंड अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए लगातार नए तरीके अपनाता है। ‘लय भारी’ इसे जीवंत रूप देने के साथ ही, यह बताता है कि मुंबई लोकल और मुंबईकरों की दिनचर्या एक-दूसरे के बिना कितनी अधूरी है। मलिश्का की शानदार ऊर्जा मुंबई के सार के साथ बखूबी मेल खाती है। इस गीत की धुन में मुंबई की आवाज़ को रेलवे के अनाउंसमेंट्स के साथ बेहद बारीकी से पिरोया गया है, जो शहर की भावना के साथ गूँजने वाले गहन अनुभवों की पेशकश करता है।”
यह गीत दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है, जो न सिर्फ मुंबईकरों से नियमों का पालन करने की अपील करता है, बल्कि उन्हें निरंतर रूप से याद दिलाता है कि वे पश्चिम रेलवे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। इसके साथ ही, यह महिलाओं की सुरक्षा और जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने पर भी प्रकाश डालता है। इस गीत में ऑपरेशन अमानत की झलक भी देखने को मिलती है। यह रेलवे सुरक्षा बल की एक पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए उनके खोए हुए सामान को वापस पाना आसान बनाना है।